देश

तेज रफ्तार ट्रक ने कार और ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की जलकर दर्दनाक मौत-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2023, 07:47 PM IST

road accident on jhansi kanpur highway:झांसी कानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत हो गई।

झांसी कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर मारते हुए दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक से जाकर भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक में तेज आग की लपटे निकलने लगीं। आग मैं जलकर ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर की चपेट में आई हुई कार उरई के जेलर की बताई जा रही है। कार में जेलर सहित कांस्टेबल मौजूद थे,पुलिस के अनुसार जेलर व कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हैं।

मौके पर दमकल की गाड़ी व पुलिस बल मौजूद था जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article