Jammu-Kashmir: पुंछ में LoC पर हुआ लैंडमाइन ब्लास्ट, एक जवान घायल

Landmine Blast on the Line of Control: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया।

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लैंडमाइन में बृहस्पतिवार को विस्फोट हो जाने से सेना का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Sena kashmir

पुंछ में लैंडमाइन ब्लास्ट। (File photo)

राइफलमैन मोहम्मद आसिफ घायल, अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल में शामिल राइफलमैन मोहम्मद आसिफ शाम करीब पांच बजे मेंढर उप-मंडल के बालाकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में गलती से एक लैंडमाइन के ऊपर चले गए। उन्होंने बताया कि जवान के बाएं पैर में चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है।

End of Feed