कांग्रेस के एक तबके को सवर्ण विरोधी छवि का सताया डर, क्या इसलिए बुलाई गई CWC की बैठक?

  • Reported by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Oct 7, 2023, 06:16 AM IST

Congress Working Committee Meet: कांग्रेस के अंदरखाने ही अब अगड़ी जातियों के नेताओं में असहजता का मसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दरवाजे पहुंच गया। बिहार कांग्रेस के अलावा एमपी, राजस्थान के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के सामने इस धर्मसंकट को पहुंचाया है कि जिस जोर शोर से पार्टी ओबीसी का मामला उठा रही है ये पार्टी की एंटी अगड़ी जाति छवि बन रही है।

Congress News: जितनी आबादी, उतना हक और अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों की जोरदार मांग करने वाली कांग्रेस के अंदरखाने ही अब अगड़ी जातियों के नेताओं में असहजता का मसला पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दरवाजे पहुंच गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसी मुद्दे पर पार्टी की लाइन तय करने के लिए ही सोमवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। टाइम्स नाउ नवभारत को सीडब्ल्यूसी को लेकर जो अंदरूनी खबर मिल रही है वो इस इशारा कर रही कि कांग्रेस में सभी जातियों को साथ लेकर चलने पर बड़ा मंथन चल रहा है।

CWC Meet

क्योंबुलाई गई कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक?

महिला आरक्षण पर संसद में राहुल गांधी ने जोर शोर से ओबीसी के अधिकारों और जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया। कई बार अलग अलग मंचों से बीजेपी सरकार को जातीय जनगणना न कराने के सवाल पर घेरा। ऐसे में कांग्रेस के ओबीसी पर ताजा रुख ने पार्टी के भीतर सामान्य जाति से आने वाले कई नेताओं के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। चूंकि मामला राहुल से जुड़ा है, इसलिए कोई भी नेता खुलकर पार्टी फोरम से बाहर बोलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा। यही वजह रही कि जब वरिष्ठ वकील और पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसके खिलाफ ट्वीट किया तो पार्टी ने फौरन किनारा ही नहीं किया बल्कि सिंघवी को सफाई देने के साथ ही ट्वीट डिलीट करना पड़ गया।

End of Feed