जो सिंधु घाटी लिपि को करेगा डिकोड, उसे तमिलनाडु सरकार देगी 10 लाख अमेरिकी डॉलर

सिंधु लिपि, जिसे हड़प्पा लिपि और सिंधु घाटी लिपि के नाम से भी जाना जाता है, इसमें ऐसे प्रतीक हैं, जिन्हें आजतक डिकोड नहीं किया जा सका है। विद्वान इसे डिकोड करने में लगे हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।

सिंधु घाटी सभ्यता को लेकर कई रहस्य अभी भी अनसुलझे हैं, उसी में से एक है सिंधु घाटी लिपि, जिसे अभी तक डिकोड नहीं किया जा सका है। अगर इसे सुलझा लिया जाए तो सिंधु घाटी के कई रहस्य सामने आ सकते हैं। इसी लिपि को डिकोड करने के लिए तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ी राशि देने की घोषणा की है।

End of Feed