दिल्ली हाई कोर्ट में रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ PIL दायर, राहुल को बताया था नंबर 1 आतंकवादी

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी के अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों के संबंध में की गई उनकी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता को निशाने पर लिया था। बिट्टू ने राहुल को देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी बताया।

PIL Against Ravneet Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिका हिंदू सेना (एस) के अध्यक्ष सुरजीत यादव ने दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है और कांग्रेस ने बिट्टू और बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Rahul and Bittu

रवनीत सिंह बिट्टू

बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जनहित याचिका में बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया है कि उनकी टिप्पणियों से व्यापक हिंसा और अशांति भड़कने की संभावना है। याचिकाकर्ता ने बिट्टू की टिप्पणियों के कारण सार्वजनिक शांति और सद्भाव के लिए संभावित खतरे की आशंका जताते हुए अदालत से स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

End of Feed