जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा से एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये पाकिस्तानी नागरिक भारत की सीमा में घुसकर क्या कर रहा था, क्या ये गलती से सीमा पार कर गया था या फिर जासूसी या आतंकी वारदात के लिए भारतीय सीमा में घुसा था।
जांच में जुटे अधिकारी
मिली जानकारी के अनुसार घुसपैठिये की उम्र 20 वर्ष के आसपास है। नियंत्रण रेखा से भारत की ओर प्रवेश करने के तुरंत बाद ही सेना के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि पकड़ा गया पाकिस्तानी शख्स कौन है और भारत की सीमा क्यों दाखिल हुआ था? आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
