भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचे किसान, किसान घाट पर लगा जमावड़ा, सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी

किसानों का साफ तौर पर आरोप है कि अमेरिका के साथ होने वाली यह ट्रेड डील भारतीय कृषि, पशुपालन और देश के करोड़ों किसानों की आजीविका को बुरी तरह प्रभावित करेगी।

प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) के विरोध में देश भर के किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली के 'किसान घाट' पहुंचे हैं। राजघाट के पास भी किसानों की भीड़ दिखी, हालांकि जैसे ही किसानों की संख्या बढ़ी, पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। पुलिस बसों में भरकर इन किसानों को वहां से ले गई। अभी सैंकड़ों किसान रास्ते में ही हैं, दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। पंजाब से किसानों का आ रहा जत्था, हरियाणा बोर्डर पर रोक लिया गया है।

delhi farmer protest

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ दिल्ली पहुंचे किसान (AI Photo)

End of Feed