Emergency Landing: बम की अफवाह के बाद इंडिगो प्लेन की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 20, 2023, 05:17 PM IST

Indigo plane emergency landing: दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया, प्लेन की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि विमान की चेकिंग की गई
प्रशासन ने कहा कि बम की अफवाह गलत निकली है
विमान को जांच के बाद अपने गंतव्य पर रवाना कर दिया गया

दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट की लखनऊ के एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। इंडिगो ने इस बारे में बताया कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ डायवर्ट किया गया।

Indigo plane emergency landing

इंडिगो प्लेन की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

प्रशासन के मुताबिक सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर उतारा गया है मामले की जांच की जा रही है।

End of Feed