Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद से फिल्म मेकर गायब..लॉस्ट लोकेशन दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर

Ahmedabad Plane Crash Update:अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।

Ahmedabad Plane Crash Update: एक फिल्म मेकरके बृहस्पतिवार को लापता होने और उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर पाए जाने के बाद उनके परिवार ने भी डीएनए नमूने सौंपे हैं। लंदन जा रहे विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई।

ahmedabad plane crash

प्लेन क्रैश के बाद से फिल्म मेकर गायब

बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।कई संगीत एल्बम का निर्देशन कर चुके नरोदा निवासी महेश कलावड़िया की पत्नी हेतल ने बताया कि उस दोपहर वह लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे। उन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता था।

End of Feed