देश

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन क्रैश के बाद से फिल्म मेकर गायब..लॉस्ट लोकेशन दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर

Ahmedabad Plane Crash Update:अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं।

Image

प्लेन क्रैश के बाद से फिल्म मेकर गायब

Ahmedabad Plane Crash Update: एक फिल्म मेकरके बृहस्पतिवार को लापता होने और उनके मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन एअर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल से महज 700 मीटर दूर पाए जाने के बाद उनके परिवार ने भी डीएनए नमूने सौंपे हैं। लंदन जा रहे विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई।

बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।कई संगीत एल्बम का निर्देशन कर चुके नरोदा निवासी महेश कलावड़िया की पत्नी हेतल ने बताया कि उस दोपहर वह लॉ गार्डन क्षेत्र में किसी से मिलने गए थे। उन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता था।

हेतल ने कहा, 'मेरे पति ने मुझे दोपहर 1.14 बजे फोन करके बताया कि उनकी मुलाकात खत्म हो गई है और वह घर आ रहे हैं। हालांकि, जब वह वापस नहीं आए, तो मैंने उनके फोन पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ था। पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन से पता चला कि वह दुर्घटनास्थल से 700 मीटर दूर थे।'

हेतल ने कहा, 'उनका फोन करीब 1:40 बजे बंद हो गया (विमान के उड़ान भरने के एक मिनट बाद)। उनका स्कूटर और मोबाइल फोन गायब है। यह सब असामान्य है क्योंकि वह घर आने के लिए कभी भी उस रास्ते (अंतिम स्थान के अनुसार) का इस्तेमाल नहीं करते थे। हमने यह विश्लेषण के लिए डीएनए नमूने जमा किए हैं कि क्या वह दुर्घटना के कारण जमीन पर मारे गए लोगों में से एक थे।'

अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 47 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 24 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें