Fighter Jet Crash: हरियाणा से शुक्रवार यानी 7 मार्च को एक बड़ी खबर सामने आई, भारतीय वायुसेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र के बलदावाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया सूत्रों के मुताबिक यह विमान अंबाला एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए रवाना हुआ था, तभी यह दुर्घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं, भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
फाइटर जेट गिरने से गांव के आसपास डर का माहौल बना हुआ है, जानकारी के अनुसार फाइटर जेट का पायलट पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतरा, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पायलट विमान को जमीन पर मौजूद लोगों से दूर ले गया
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना का कारण सिस्टम में बड़ी विफलता हो सकती है, पायलट विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने से पहले उसे ज़मीन पर किसी भी आवासीय क्षेत्र से दूर ले गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
