दुनिया

USA Plane Crash Video: अब अमेरिका में हुआ प्लेन क्रैश, कैलिफोर्निया में बिल्डिंग से जा टकराया प्लेन, 2 की मौत, 18 घायल

USA Plane Crash Video: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान क्रैश कर गया है। इस हादसे में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Image

अमेरिका का दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्लेन हुआ क्रैश

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका में प्लेन क्रैश
  • कैलिफोर्निया में प्लेन क्रैश
  • प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत

USA Plane Crash Video: अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक प्लेन के कैश होने की खबर है। साउथ कैलिफोर्निया में एक छोटा विमान उड़ान के दौरान एक बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया है। अमेरिका में हुए इस प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कहां क्रैश हुआ विमान

विमान फुलर्टन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जो ऑरेंज काउंटी का एक सामान्य विमानन हवाई अड्डा है, जो डिज्नीलैंड से लगभग 6 मील (10 किलोमीटर) दूर है। इसमें एक रनवे और एक हेलीपोर्ट है।

प्लेन क्रैश के बाद इमारत में लगी आग

प्लेन क्रैश के बाद आग ने बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचाया है, यह एक गोदाम था जिसमें सिलाई मशीनें और कपड़ा स्टॉक रखा हुआ था। दरवाजे पर लगे साइन के अनुसार, इमारत में फर्नीचर अपहोल्स्ट्री बनाने वाली कंपनी माइकल निकोलस डिज़ाइन्स का है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article