देश

Emergency Landing: बम की धमकी के चलते कोलकाता से जयपुर जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग-Video

Flight Bomb Threat: एक बार फिर विमान में बम की सूचना सामने आई है, कोलकाता से जयपुर जा रही फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

Image

फाइल फोटो

Indigo Flight Emergency Landing: कोलकाता से जयपुर जा रहे इंडिगो के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग बम थ्रेट कॉल के चलते कराई गई, बम की सूचना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस,सहित CISF के जवानों को तैनात किया गया था।

विमान में 183 यात्री और 7 क्रू मेंबर मौजूद हैं, फ्लाइट का नंबर 6c394है। गौर हो कि इंडिगो एयरलाइंस को इसी के साथ मंगलवार को एक के बाद एक 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी मिली इनमें से ज्यादातर इंटरनेशनल रूट्स वाली फ्लाइट्स थीं।

इन धमकियों की वजह से जहां कुछ फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी तो वहीं कुछ के रूट डायवर्ट करने पड़े।

गौर हो कि हफ्तेभर में भारतीय विमानों में ढेरों बम की धमकियां मिल चुकी हैं पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट से उड़ने वाली एक फ्लाइट में बम की धमकी देने वाले मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। इससे पहले मंगलुरु से मुंबई और अहमदाबाद से जेद्दाह जा रही फ्लाइट में भी धमकी के बाद यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर उतारकर सुरक्षा जांच करनी पड़ी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article