जम्मू-कश्मीर में 65 सक्रिय आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियों ने घने जंगलों में तलाशी अभियान किया तेज: सूत्र

Jammu Kashmir Active Terrorists: जम्मू-कश्मीर में लगभग 65 सक्रिय आतंकवादी हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। इसको लेकर एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Jammu Kashmir Active Terrorists: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल एक बड़ा तलाशी अभियान चला रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रशासित प्रदेश में लगभग 65 विदेशी आतंकवादियों के सक्रिय होने का अनुमान है।

Jammu Kashmir Search Operations

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान हुआ तेज (फाइल फोटो)

J&K में 65 सक्रिय आतंकी!

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इस समय 65 सक्रिय आतंकवादी हैं। इनमें से ज्यादातर आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 35 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और 25 जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि 18 नवंबर को कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब कोई भी लिस्टेड सक्रिय स्थानीय आतंकवादी नहीं है।

तलाशी अभियान जारी

सुरक्षा बलों ने अब शेष विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने और उनके मददगार नेटवर्क को ध्वस्त करने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें घेरा जा सके।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनके स्थानीय मददगारों के नेटवर्क को भी निशाना बना रही हैं।

कहां हैं रियासी के 30 लापता आतंकवादी?

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने 1991 से 2003 के बीच लापता हुए रियासी के 30 आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि लापता हुए आतंकवादी सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे।

डीजीपी ने कहा कि माहौर थाने को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली कि माहौर और चसाना के रहने वाले ये 30 आतंकवादी 1991 से 2003 के बीच लापता हुए थे तथा ये भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण हासिल करने के वास्ते सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे।

(टाइम्स नाउ नवभारत के लिए अंकित की रिपोर्ट)

End Article
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में का...

End of Feed