वेटिंग का झंझट होगा खत्म! दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान चलाई जाएंगी 6000 स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला किया है। रेलवे द्वारा इस साल भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें 6000 से अधिक फेरे लगाएंगी

KEY HIGHLIGHTS
  • इस साल त्योहारी सीजन के दौरान कुल 519 स्पेशल ट्रेनें लगाएंगी 5975 फेरे।
  • सबसे ज्यादा वेस्टर्न रेलवे से 86 ट्रेन चलाई जाएगी।
  • प्रपोज़्ड प्लान के तहत और भी बढ़ सकती है स्पेशल गाड़ियों की संख्या।

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 6000 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। रेलवे अधिकारी के मुताबिक़ हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस साल इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।

End of Feed