'SIR से पहले 56 चुनाव हार चुकी कांग्रेस', स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, 'हमेशा इंतजार में रहने वाले युवराज'

SIR (मतदाता सूची संशोधन) विवाद को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 से अब तक कांग्रेस 56 विधानसभा चुनाव हार चुकी है और इसके लिए वह चुनाव आयोग को दोष दे रही है

SIR (मतदाता सूची संशोधन) विवाद को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 से अब तक कांग्रेस 56 विधानसभा चुनाव हार चुकी है और इसके लिए वह चुनाव आयोग को दोष दे रही है।मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें 'हमेशा इंतजार करने वाला राजकुमार'(prince in perpetual waiting) कहा और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। ईरानी ने SIR प्रक्रिया के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों पर भी तीखा हमला बोला।'

smriti irani

स्मृति ईरानी (फा्इल फोटो)

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता ने दावा किया कि 2014 से 2025 के बीच, यानी मौजूदा SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले, कांग्रेस 56 विधानसभा चुनाव हार चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने के बजाय, कांग्रेस पार्टी इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहरा रही है।

End of Feed