Haryana: 500 छात्राओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पीएम मोदी और सीएम खट्टर को लिखी चिट्ठी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 08:35 AM IST

Sexual Assault Case: पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम खट्टर को खत लिखकर 500 छात्राओं ने एक प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सिरसा की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दीप्ति गर्ग ने जांच की बात कही है। उन्होंने बताया कि कुछ छात्रों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी प्रोफेसर से भी पूछताछ की गई है।

Haryana News Today: हरियाणा के सिरसा में एक प्रोफेसर पर महिला कॉलेज की 500 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के इस प्रोफेसर के खिलाफ छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखा है। इन पीड़िताओं ने प्रोफेसर के निलंबन और हाईकोर्ट के एक रिटायर न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की मांग की है।

Sexual Assault

खत लिखकर 500 छात्राओं ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप। (सांकेतिक तस्वीर, साभार: Freepik)

छात्राओं की चिट्ठी की प्रतियां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजमेर सिंह मलिक और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के साथ-साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और चुनिंदा मीडिया संगठनों को भी भेजी गई हैं।

End of Feed