KIIT में नेपाली छात्रा आत्महत्या केस में गिरफ्तार 5 लोगों को मिली जमानत, जानिए अपडेट

केआईआईटी में नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में मंगलवार को तीन निदेशकों और दो सुरक्षा गार्डों सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।

KIIT Nepali Student Suicide Case: ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी KIIT के छात्रावासों से नेपाली छात्रों को जबरन बाहर निकालने के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को जमानत मिल गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में केआईआईटी विश्वविद्यालय के मानव संसाधन महानिदेशक सिबानंद मिश्रा (59), निदेशक (प्रशासन) प्रताप कुमार चामुपति (51) और छात्रावास निदेशक सुधीर कुमार रथ (59) और दो सुरक्षा गार्ड रमाकांत नायक (45) और जोगेंद्र बेहरा (25) शामिल हैं। नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के बाद नेपाली छात्रों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद ये गिरफ्तारियां की गई थीं।

KIIT students

नेपाली छात्रों का प्रदर्शन

500 से अधिक नेपाली छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

केआईआईटी में नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में मंगलवार को तीन निदेशकों और दो सुरक्षा गार्डों सहित पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद पूरे परिसर में 500 से अधिक नेपाली छात्रों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया था। मामला तब और बढ़ गया जब विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कुछ छात्रों को जबरन परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की, जिसके बाद राजनयिक हस्तक्षेप करना पड़ा।

End of Feed