'मोदी सरकार में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर' BJP का दावा, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का दिया हवाला

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आंकड़े साझा किए। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के बीच भारत में 496 मिलियन (लगभग 50 करोड़) लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में (2011 से 2023) में लगभग 49.6 करोड़ (लगभग 50 करोड़) लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने 496 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है!

india poverty

लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं (फाइल फोटो)

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने 496 मिलियन (49.6 करोड़) लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है!इतिहास में किसी भी सरकार द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा काम है...

End of Feed