Times Drive Green Conclave & Awards 2024: टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में फसलों के अपशिष्ट या पराली को जैव ईंधन में बदलने के लिए 400 परियोजना चल रही हैं। खेतों में पराली जलाए जाने की वजह से हर साल सर्दियों में उत्तर भारत में एयर क्वालिटी में गिरावट आती है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी
पंजाब और हरियाणा धान की फसल के बाद गेहूं की खेती के लिए खेतों को तैयार करने के लिए पराली जलाई जाती है इसकी वजह से राजधानी दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो जाती है। महीनों दिल्ली एनसीआर में स्मोग छाया रहता है जो कई तरह की दैनिक और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी के नेतृत्व में इस समस्या का समाधान ढूंढने में जोरशोर से जुटा है। टाइम्स ड्राइव ग्रीन कॉनक्लेव एंड अवॉर्ड्स 2024 में शिरकत करते हुए उन्होंने बताया कि पराली को बायो-फ्यूल में तब्दील करने के लिए 400 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।
पराली का बायो-फ्यूल बनाने में उपयोग कई समस्याओं का समाधान कर देगा ऐसे में केंद्रीय मंत्री ने भारत में जैव ईंधन और वैकल्पिक ईंधन वाहनों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।
गडकरी ने कहा कि जैव ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित अन्य वैकल्पिक ईंधन की ओर रुख करने से भारत को अपने जीवाश्म ईंधन का आयात कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने हाइड्रोजन को एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक और भविष्य का ईंधन करार दिया।
टाइम्स ग्रुप ने 2018 में टाइम्स ड्राइव की शुरुआत की
टाइम्स ग्रुप ने 2018 में टाइम्स ड्राइव की शुरुआत की और तब से यह भारत में ऑटोमोटिव पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए ऑटो सेक्टर से जुड़े ऑटोमोटिव न्यूज, कम्पेरिजन्स, रिव्यू और ऑटोमोटिव इंसाइट्स का सबसे प्रतिष्ठित स्रोत बन गया है।
टाइम्स ग्रुप की यह पहल इसलिए और खास
भारत समेत पूरी दुनिया भर में ऑटो सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है। ऑटो की भरमार के बीच कंपनियों का फोकस ग्रीन एवं स्वच्छ ऊर्जा पर बढ़ गया है। ऐसे में टाइम्स ग्रुप की यह पहल इसलिए और खास हो जाती है। तेजी से आगे बढ़ रहे ऑटोमेटिव मार्केट को देखते हुए टाइम्स ग्रुप ने यूट्यूब पर इंडस्ट्री के पहले टाइम्स ड्राइव ग्रीन चैनल की शुरुआत की। यह चैनल पूरी तरह से न्यू एनर्जी व्हीकल्स पर केंद्रित है। टाइम्स ड्राइव की वेबसाइट पर भी इसे जगह मिली हुई है। देश में स्वच्छ ऊर्जा वाले ऑटो सेक्टर में क्या कुछ चल रहा है, यह मंच जानकारी का मुख्य स्रोत बन चुका है।
