Irfan Ansari News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भड़काऊ बयान दिया है। अंसारी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री सचेत हो जाएं, नहीं तो भारत की हालात भी बांग्लादेश और नेपाल जैसी होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इशारे पर 10 लाख युवा सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। युवाओं को बस राहुल गांधी के आदेश का इंतजार है। वहीं, अंसारी के बयान का बचाव करते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भारत, नेपाल जैसा नहीं बन सकता।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री आरिफ अंसारी।
बांग्लादेश-नेपाल से भी बुरा होगा भारत का हश्र-अंसारी
अंसारी ने कहा है कि युवा राहुल के सिवाय और किसी को देखना नहीं चाहते हैं। पीएम यदि सचेत नहीं हुए तो भारत का हाल बांग्लादेश-नेपाल से भी बुरा होगा। उन्होंने कहा, '40 लाख युवा घरों में हैं और उन्हें बस राहुल के आदेश का इंतजार है। राहुल ने युवाओं को रोक कर रखा है। 40 लाख युवाओं को रोकने के लिए आप कितनी सेना बुलाएंगे? इस सरकार के दलित, किसान, युवा, छात्र और मध्यवर्ग परेशान है। पीएम सचेत यदि नहीं हुए तो यहां भी आपात स्थिति बनेगी। इस देश का हश्र बांग्लादेश-नेपाल से भी बुरा होगा।'
