अदम्य साहस व वीरता का परिचय देने वाले 36 वीर जवानों को कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र से किया गया सम्मानित

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2024, 11:35 PM IST

राष्ट्रपति भवन में आज आयोजित एक अलंकरण समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औरंगाबाद, बिहार, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में अभियानों के दौरान असाधारण वीरता के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह कर्मियों को सम्मानित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीआरपीएफ के दो कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया
  • 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) दिए गए
  • समारोह में पीएम मोदी भी रहे मौजूद

दम्य साहस व वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों को शुक्रवार शाम कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 05 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

indian army

सैन्य व अर्ध सैनिक बलों के वीर जवान कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र से सम्मानित (फोटो- @rashtrapatibhvn)

End of Feed