PM Surya Ghar: 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली फ्री, 'पीएम सूर्य घर' योजना की हुई घोषणा, ऐसे करेगी काम

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2024, 07:09 PM IST

PM Surya Ghar, Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली वाली ‘पीएम सूर्य घर' योजना की घोषणा की है इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

PM Surya Ghar, Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की घोषणा की।उन्होंने 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, 'सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।'

PM Surya Ghar

'पीएम सूर्य घर' योजना की हुई घोषणा

उन्होंने कहा, '75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

End of Feed