'नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे PAK के 3 आतंकी', बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, राज्य में जारी है राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

बिहार में चुनाव से पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, PAK के आतंकी संगठन जैश के तीन कुख्यात आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हो चुके हैं।

Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकी संगठन जैश के तीन कुख्यात आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल होने की खबर सामने आई है। बिहार में चुनाव से पहले आई इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, जैश के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीर भी जारी कर दिए हैं।

TERRORIST PAK

'नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आतंकी (स्केच: Bihar Police )

इन आतंकियों के नाम हैं-हसनैन अली जो कि रावलपिंडी, पाकिस्तान का है। वहीं दूसरे का नाम आदिल हुसैन है जो उमरकोट का वहीं तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है जो पाकिस्तान के ही बहावलपुर का है।

End of Feed