LIVE

आज की ताजा खबर : 'नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आतंकी', बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, जम्मू-पंजाब में बाढ़ का कहर, भारतीय वायुसेना बनी 'रक्षक',कश्मीर में दो आतंकवादी ढेर

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 28 अगस्त 2025 और बड़ी खबरें:
बिहार में पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश के तीन कुख्यात आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल होने की खबर सामने आई है। बिहार में चुनाव से पहले आई इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक,तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीर भी जारी कर दिए हैं। उधर जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी भारी बारिश के कारण जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के कारण प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई, जिनमें से 34 लोगों की मौत वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग में भूस्खलन में हुई है। बारिश के कारण प्रदेश के जलाशय उफान पर हैं और फ्लैश फ्लड के कारण कई प्रमुख पुलों, आवासीय भवनों समेत सावर्जनिक बुनियादी ढांचे को भी बहुत क्षति पहुंची है। वहीं भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को गुरुवार को भारतीय सेना ने मार गिराया। उधर जारी भारी बारिश के कारण पंजाब और जम्मू के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। भारतीय वायुसेना राहत और बचाव कार्यों के लिए जुटी हुई है। एयरफोर्स ने 6 हेलीकॉप्टर को राहत सामग्री और रेस्क्यू कार्यों में लगाया हुआ है। वहीं व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने यूक्रेन संघर्ष को 'मोदी का युद्ध' (Modi's War) करार देते हुए दावा किया कि भारत द्वारा रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदने से मास्को की आक्रामकता बढ़ी है और अमेरिकी करदाताओं पर बोझ बढ़ा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी टैरिफ में 25% की छूट मिल सकती है।आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

रवि वैश्यUpdated Aug 29, 2025, 06:55 IST
Follow on Google News

AUG 28, 2025 12:30 IST

रूस के निशाने पर राजधानी कीव, इमारत पर गिरीं मिसाइलें, 8 की मौत

यूक्रेन पर रूस ने अफने हमले तेज कर दिए हैं। बुधवार को उसने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए ड्रोन एवं मिसाइल से मिसाइल किए। इन हमलों में एक बच्चे सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हुई जबकि 38 लोग घायल हुए। हमले में कीव में 20 से ज्यादा जगहों को नुकसान पहुंचा। इन हमलों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक आवासीय इमारत पर दो मिसाइलें गिरते हुए देखी जा सकती हैं। कीव पर हमला रूस का रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
AUG 28, 2025 12:29 IST

वोट अधिकार यात्रा के सीतामढ़ी पहुंचने पर EC-BJP पर राहुल गांधी का तीखा हमला

'वोट अधिकार यात्रा' पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि 'ये लोग मिलकर वोटों की चोरी कर रहे हैं लेकिन इन्हें पता है कि बिहार के लोग जागरूक और सतर्क हैं। यहां के लोग वोटों की चोरी नहीं होने देंगे।' कांग्रेस नेता ने कहा कि 'ये जनता की आवाज नहीं दबा पाएंगे। हम लोगों के साथ खड़े हैं।' बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होंगे।
AUG 28, 2025 11:26 IST

WhatsApp पर मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र और मैरिज सर्टिफिकेट

दिल्ली सरकार अब एक नई और अनोखी सेवा शुरू करने की योजना बना रही है, जिसका नाम है ‘व्हाट्सऐप गवर्नेंस’। इस योजना के तहत राजधानी के नागरिक अब घर बैठे ही व्हाट्सऐप के जरिए कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार की योजना है कि लोग अपने स्मार्टफोन से ही शादी का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद दस्तावेज सत्यापित होने के बाद फिर QR कोड के जरिए प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकेंगे। दिल्ली सरकार के सरकारी सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
AUG 28, 2025 10:07 IST

'नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 3 आतंकी', बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट

तीन आतंकी के नेपाल से बिहार के रास्ते भारत में घुसने की आशंका को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों को लेकर पुलिस हैडक्वाटर ने सावधान रहने की चेतावनी दी है। नेपाल के सीमावर्ती जिले और पूरे बिहार के लिए हाईअलर्ट (High Alert) जारी किया गया है।
AUG 28, 2025 08:51 IST

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, अब तक 41 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलधार बारिश कहर बरपा रही है। बारिश जनित घटनाओं के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार तक प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जिनमें से 34 लोगों की मौत वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में हुई। हालांकि बारिश में कुछ कमी आने से राहत कार्य में तेजी आई है।
AUG 28, 2025 08:50 IST

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने 2 आतंकवादियों को किया ढेर

भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को गुरुवार को भारतीय सेना ने मार गिराया।
AUG 28, 2025 08:49 IST

व्हाइट हाउस के सलाहकार नवारो बोले-अमेरिकी टैरिफ में 25% की कमी मिल सकती है अगर...

व्हाइट हाउस के सलाहकार पीटर नवारो ने यूक्रेन संघर्ष को 'मोदी का युद्ध' (Modi's War) करार देते हुए दावा किया कि भारत द्वारा रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदने से मास्को की आक्रामकता बढ़ी है और अमेरिकी करदाताओं पर बोझ बढ़ा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर दे, तो उसे अमेरिकी टैरिफ में 25% की छूट मिल सकती है।
AUG 28, 2025 08:49 IST

जम्मू-पंजाब में बाढ़ का कहर, भारतीय वायुसेना बनी ‘रक्षक’

भारतीय वायुसेना ने बुधवार को जम्मू और उत्तरी पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्यों के लिए छह हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया।साथ ही गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक कस्बे से सेना के 38 और बीएसएफ के 10 जवानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इससे पहले राहत और बचाव सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना का सी-130 परिवहन विमान, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम के साथ जम्मू में उतरा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बचाव कार्य में शामिल होने के लिए और अधिक परिवहन विमान तैयार रखे गए हैं।
AUG 28, 2025 08:49 IST

दिल्ली-यूपी में मानसून सुस्त, पहाड़ों पर कहर ढा रही बारिश

देशभर में जारी बारिश का सिलसिला अब कई राज्यों में कहर बनकर बरस रहा है। बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे कई प्रमुख सड़कें भी बंद हो गई हैं। वहीं यूपी, बिहार, असम जैसे राज्यों में नदियां उफान पर हैं और कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लगातार बारिश के कारण राजस्थान और पंजाब में भी कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। दिल्ली में भी यमुना खतरे के निशान को पार गई है और प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
AUG 28, 2025 08:48 IST

मुंबई के विरार में अवैध इमारत गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के विरार में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने के कारण हुए हादसे में अब तक 14 लोग जान गवा चुके हैं। जिनमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव मलबे से निकाले गए। वहीं अन्य लोगों नकी अस्पातल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है और इस इमारत के अवैध होने की भी पुष्टि हुई है।
AUG 28, 2025 08:48 IST

टैरिफ विवाद के बीच दक्षिणी अमेरिकी देश का बड़ा कदम

अमेरिका के टैरिफ विवाद के बीच अर्जेंटीना भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अर्जेंटीना ने कहा है कि उसके देश में अमेरिका वीजा रखने वाले भारतीय नागरिकों की एंट्री कर पाएंगे, उन्हें अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं होगी। दक्षिण अमेरिकी इस देश ने भारत के लिए अपने वीजा नियमों में ढील दी है।