Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में पाकिस्तान (Pakistan) के आतंकी संगठन जैश के तीन कुख्यात आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल होने की खबर सामने आई है। बिहार में चुनाव से पहले आई इस सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, जैश के तीन आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में दाखिल हुए हैं। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीर भी जारी कर दिए हैं।
इन आतंकियों के नाम हैं-हसनैन अली जो कि रावलपिंडी, पाकिस्तान का है। वहीं दूसरे का नाम आदिल हुसैन है जो उमरकोट का वहीं तीसरा आतंकी मोहम्मद उस्मान है जो पाकिस्तान के ही बहावलपुर का है।
पूरे बिहार के लिए हाईअलर्ट जारी
नेपाल के सीमावर्ती जिले और पूरे बिहार के लिए हाईअलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जिले को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है
खुफिया विभाग से जानकारी के बाद यह अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर SSB के जवानों को भी अलर्ट किया गया है।
बिहार की नेपाल से सटी सीमा काफी लंबी और संवेदनशील
बिहार पुलिस के मुताबिक 'बिहार के सभी जिलों को सतर्क कर दिया है खासतौर पर सीमावर्ती जिले जैसे-मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, अररिया, सुपौल और किशनगंज में कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बिहार की नेपाल से सटी सीमा काफी लंबी और संवेदनशील है।बता दें कि आतंकी गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल पहले भी किया जाता रहा है।
राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा जारी
बिहार में इन दिनों राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा जारी है। जो 17 अगस्त से 1 सितंबर तक चल रही है, लगभग 1,300 किमी लंबी और बिहार के 20 जिलों में फैली हुई है। इस यात्रा का मुख्य मकसद है चुनावी मतदाता सूची की SIR के विरोध में जन जागरूकता फैलाना। विपक्ष इस प्रक्रिया को वोट चोरी का माध्यम ठहरा रहा है।
