मणिपुर में फिर भड़की हिंसा; कांगपोकपी में चर्च के तीन पदाधिकारियों की हत्या, कई घायल

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में चर्च के तीन पदाधिकारियों की मौत से पूरे राज्य में तनाव और आक्रोश का माहौल है। धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर घात लगाकर किए गए इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए, जिनका इलाज जारी है।

Manipur Militant Attack: मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में चर्च के तीन पदाधिकारियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना कोट्जिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय घटी जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद चुराचांदपुर से लौट रहे थे। मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह की "हिंसा की निरर्थक घटनाएं" मणिपुर में शांति के लिए खतरा हैं, जो 2023 से जातीय हिंसा से त्रस्त है। हत्याओं के बाद, कांगपोकपी जिले में पूर्ण बंद लागू कर दिया गया जहां कुकी बहुसंख्यक हैं।

3 Killed in Suspected Militant Ambush in Manipur

मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में तीन व्यक्तियों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया

नगा विधायकों के एक मंच और एक कुकी संगठन ने भी इन हत्याओं की निंदा की, जबकि एक मेइती समूह ने कुछ हलकों से लगाए गए उन आरोपों को खारिज किया कि इस हमले के पीछे उसका हाथ है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों ने उन दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया, जिनमें चर्च के पदाधिकारी यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों में मणिपुर बैपटिस्ट कन्वेंशन के पूर्व महासचिव रेवरेंड वी. सिटलहो भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान रेवरेंड काइगौलेन और पादरी पाओगौलेन के रूप में हुई है।

End of Feed