Death by Drowning in Water Mirzapur UP: मिर्जापुर में गुरूवार यानी 10 अक्टूबर को एक दुखद खबर सामने आई यहां तीन बच्चों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि तालाब में नहाते समय दलदल में फंसने से उनकी मौत हो गई, घटना से इलाके में मातम पसरा है।
नहाते वक्त दलदल में फंसने ये ह्रदय विदारक घटना सामने आई
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ये घटना विंध्याचल कोतवाली के दुहौवा गांव की है जहां नहाते वक्त दलदल में फंसने ये ह्रदय विदारक घटना सामने आई है।
घटना से इलाके में मातम पसरा है
जिन मासूमों की मौत हुई है वो वनवासी समाज के थे और गांव गांव में पत्ता बीनने और पत्तल बनाने का काम करते थे, बताते हैं कि वो तलाब में नहा रहे थे कि उसी दौरान उनकी जान चली गई वहीं पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है, इस घटना से इलाके में मातम पसरा है और हर कोई इन तीन मासूमों की मौत से आहत है।
