मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर लगेगा ऐसा यंत्र, भूकंप का पहले ही चल जाएगा पता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 11:15 PM IST

28 सिस्मोमीटर में से 22 मार्ग पर स्थापित किए जाएंगे। इनमें से आठ महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, विरार और बोईसर में, जबकि 14 गुजरात के वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरुच, वडोदरा, आणंद, महेमदाबाद और अहमदाबाद में लगाए जाएंगे।

Ahmedabad-Mumbai Bullet Train project: भारत में बन रहे पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को इतना सुरक्षित बनाया जा रहा है कि इसे शक्तिशाली भूकंप भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मुंबई अहमदाबाद रूट पर बन रहे इस बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में कई जगह पर सिस्मोमीटर लगाया जाएगा, जिससे भूकंप का पता पहले ही चल जाएगा। जिसके बाद ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए बुलेट ट्रेन को रोका जा सकेगा।

india bullet train

भारत में बुलेट ट्रेन रूट पर लगेगा 28 भूकंपमापी यंत्र (प्रतीकात्मक फोटो- PIxabay)

End of Feed