गुजरात में 27 साल के 'भ्रष्ट शासन' का अंत करेगी जनता, होगी नए राजनीतिक युग की शुरुआत, भगवंत मान का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 10:33 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुजरात के पंचमहल में कहा कि इस विधानसभा चुनाव में गुजरात की जनता बीजेपी के 27 साल के किले को ध्वस्त कर देगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत करेगी। गुजरात के लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस बार लोग एक मौका आप को देना चाहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवंत मान ने कहा कि 'आप' किसी की 'बी' टीम नहीं, 130 करोड़ भारतीयों की पार्टी है।
  • भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने गुजरात में बदलाव लाने का मन बना लिया है।
  • उन्होंने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं एक्सचेंज पार्टी है।

पंचमहल (गुजरात): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले 27 वर्षों से सत्ताधारी भाजपा के राजनीतिक किले को ध्वस्त कर और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनाकर एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत करेंगे। गुजरात के पंचमहल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस बार लोग एक मौका आप को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां आम आदमी पार्टी को भाजपा की 'बी' टीम बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन 'आप' 130 करोड़ भारतीयों की पार्टी है।

Bhagwant Mann--

गुजरात में आप की रैली को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया।

भाजपा की आलोचना करते हुए मान ने कहा कि भगवा पार्टी ने लोगों को लूटकर अपने चंद कार्पोरेट दोस्तों के जेब में पैसे डाले। जबकि आम लोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित हैं। अब गुजरात के लोग भाजपा से इसका हिसाब लेंगे। इस बार दिल्ली और पंजाब की तरह गुजरात के लोग भी भारी बहुमत से राज्य में 'आप' की सरकार बनाएंगे। 'आप' की रैलियों में भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है और यही भी भाजपा के बौखलाहट का कारण है।

End of Feed