देश

केरल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रहने वाले 27 गिरफ्तार

Illegal Bangladeshi: केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तारी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर इलाके से एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते ने संयुक्त रूप से चलाए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।

Image

अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार

Photo : iStock

Illegal Bangladeshi: केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तारी हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर इलाके से एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते ने संयुक्त रूप से चलाए एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र में एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने दो सप्ताह पहले 28 वर्षीय तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद 'ऑपरेशन क्लीन' नामक एक विशेष अभियान शुरू किया था जिसके तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

इससे पहले महाराष्ट्र से बांग्लादेशी महिलाओं की गिरफ्तारी की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध रूप से रह रहीं बांग्लादेशी चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने मनोरपाड़ा में स्थित नगर निकाय के पुनर्वास 'चॉल' पर छापा मारा। वहां एक कमरे में 38 से 50 साल की उम्र की चार बांग्लादेशी महिलाएं रह रही थीं। जांच के दौरान वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article