26/11 : 17 साल पहले आतंकी हमलों से दहल उठी थी मुंबई, 4 दिनों तक गोलियों की गूंज से दहशत में रही माया नगरी, देश भूलेगा नहीं यह हमला

लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों, जो समुद्री रास्ते से मुंबई में दाखिल हुए थे, ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चार दिनों तक गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि मुंबई पुलिस ने एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था, जिसे बाद में फांसी दी गई।

26/11 Mumbai Attack: नवंबर 2008 की 26 तारीख भारत के इतिहास में काला दिन है। इस दिन पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को लहुलूहान कर दिया। इन हमलों में सुरक्षाकर्मियों सहित 175 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इन हमलों ने देश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया। मुंबई में ऐसा आतंकवादी हमला हुआ जिसे शायद ही कोई भारतीय कभी भुला पाए। इस हमले की पूरी साजिश पाकिस्तान में रची गई और भारत को एक बड़ा घाव देने के लिए उन्हें समुद्र के रास्ते मुंबई भेजा गया। लश्कर-ए-तैयबा के प्रशिक्षित 10 आतंकवादी पाकिस्तान के कराची से एक बड़ी नाव अल हुसैनी में सवार होकर भारत के लिए रवाना हुए। यह पूरी यात्रा समुद्री मार्ग से की गई ताकि सुरक्षा बलों को चकमा दिया जा सके।

mumbai terror attack

मुंबई आतंकवादी हमला। तस्वीर-PTI/टाइम्स नाउ नवभारत

मुंबई में 4 दिनों तक हुई गोलीबारी

लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों, जो समुद्री रास्ते से मुंबई में दाखिल हुए थे, ने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर चार दिनों तक गोलीबारी की थी। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे। इस हमले में सुरक्षाकर्मियों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था, जबकि मुंबई पुलिस ने एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था, जिसे बाद में फांसी दी गई।

26 नवंबर की रात को एकाएक मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ। किसी को भी इस बात की भनक नहीं थी कि यह आतंकवादी हमला इतना बड़ा हो सकता है। आतंकवादियों ने मुंबई के होटलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया था जिनमें मशहूर पांच सितारा ताज पैलेस भी शामिल है।

End of Feed