छत्तीसगढ़ के 25 साल : राज्य को Rs 14,260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे PM, नए विधानसभा भवन का उद्घाटन भी करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में भी भाग लेंगे, जो राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। इसके साथ ही वह सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

Chhattisgarh New Assembly: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के गठन की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे और स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से जुड़ी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2,500 बच्चों के साथ बातचीत से करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ‘ब्रह्माकुमारी’ के आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान के आधुनिक केंद्र ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन करेंगे।

PM Modi

छत्तीसगढ़ के गठन के हुए 25 साल। तस्वीर-ANI

वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे

वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। नए भवन को हरित इमारत अवधारणा पर बनाया गया है। प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे । यह संग्रहालय राज्य के जनजातीय समुदायों के साहस, बलिदान और देशभक्ति की विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संग्रहालय पोर्टल और ई-बुक 'आदि शौर्य' जारी करेंगे तथा स्मारक स्थल पर शहीद वीर नारायण सिंह की घुड़सवार प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

End of Feed