Turkey Earthquqke: तुर्की ओर सीरिया के भूकंप पीड़ितों के लिए आगे आए 'मोरारी बापू', भेजेंगे 25 लाख रूपये की सहायता राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 09:24 PM IST

Moraribapu on Turkey & Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया के भूकंप प्रभावितों को मोरारीबापू के द्वारा 25 लाख रूपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।

मोरारी बापू (Moraribapu) सुप्रसिद्ध रामकथा (Ram Katha) वाचक हैं और भक्त उनकी द्धारा सुनाई जाने वाली श्रीराम कथा को बड़े चाव से सुनते हैं, वहीं मोरारी बापू सामाजिक कार्यों में भी पीछे नहीं रहते हैं, ताजा क्रम में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बाद पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं और मोरारीबापू के द्वारा 25 लाख रूपये की सहायता राशि भेजी जाएगी।

Moraribapu on Turkey & Syria Earthquake

मोरारीबापू के द्वारा 25 लाख रूपये की सहायता राशि तुर्की और सीरिया भेजी जाएगी

मोरारी बापू के यहां से जो संदेश जारी हुआ है उसके मुताबिक-गत दो दिनो से तुर्की एवं सीरिया में आये भयानक भूकंप ने जो तबाही मचाई है उसके समाचार प्राप्त हो रहे है, इस घटना से समूचा विश्व दुःख का अनुभव कर रहा है, प्राप्त समाचार अनुसार 4500 से भी ज्यादा लोगोने इस घटना में अपने प्राण गवाएं हैं। 20000से भी ज्यादा लोग हताहत हुए हैं, इन देशों में माल-मिल्क्त को भी बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है, हमारा भारत देश एवं भारत के लोग ऐसी आपदा की स्थिति में हर हमेश सहायता रूप बनते आये हैं। इसी क्रम में हमारे प्रधानमन्त्री नरेन्द्रभाई एवं भारत सरकार ने भी अपनी सहायता राशि प्रेषित की है, जो भारतीयता का उत्तम परिचय है।

End of Feed