Important Committees Formed: देश में 24 महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया गया, जिसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी रक्षा मामलों की समिति के सदस्य बनाए गए हैं। वहीं बीजेपी सांसद राधा मोहन सिंह रक्षा मामलों की समिति के अध्यक्ष तो बीजेपी नेता राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बनाए गए है।
24 महत्वपूर्ण समितियों का गठन
उधर वित्त मामलों की संसदीय समिति की कमान बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को मिली है तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को महिला, शिक्षा, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति की कमान दी गई है।
ये भी पढ़ें- Workers Minimum Wage Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी, जानें किन्हें मिलेगी कितनी
कंगना रनौत आईटी समिति की सदस्य
सपा नेता रामगोपाल यादव स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष बने तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे संचार और आईटी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, उधर कंगना रनौत इसी समिति की सदस्य बनाई गईं हैं।
राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य
विदेश मामलों की संसदीय समिति की कमान कांग्रेस नेता शशि थरूर को मिली है तो राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल इसी समिति के सदस्य बने हैं वहीं बीजेपी नेता सी एम रमेश रेल मामलों की समिति के अध्यक्ष बने हैं।
