INDIA ब्लॉक की आज दिल्ली में बड़ी बैठक, 23 विपक्षी दल होंगे शामिल, डीएमके-आप ने किया किनारा

कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं के संविधान क्लब में होने वाली इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

INDIA Bloc Meeting: विपक्षी इंडिया ब्लॉक सोमवार को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है, जिसमें 23 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक का उद्देश्य हालिया विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद रणनीति पर पुनर्विचार करना, एकता का प्रदर्शन करना और आंतरिक मतभेदों को दूर करना है। कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे सहित शीर्ष विपक्षी नेताओं के संविधान क्लब में होने वाली इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।

INDI bloc meeting

INDIA ब्लॉक की अहम बैठक

23 पार्टियों ने बैठक में भाग लेने की पुष्टि की

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 23 पार्टियों ने बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने इसे "इंडिया जनबंधन" की बैठक बताया और जोर देकर कहा कि वैचारिक और क्षेत्रीय विविधता के बावजूद गठबंधन एकजुट है। रमेश के अनुसार, कुछ पार्टियों ने बैठक में शामिल न होने की बात कही है, लेकिन उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों का अपना विरोध दोहराया है। डीएमके और आम आदमी पार्टी (आप) के इस बैठक में शामिल होने की संभावना कम है, जबकि तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) को गठबंधन में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

End of Feed