कुवैत से भारत आए 20 शव, प्लेन में केवल डेड बॉडीज, कोई यात्री नहीं; जानें क्या है पूरा मामला

Dead Bodies Plane Arrive in India: मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुथुकुलथुर के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल थे, जिनकी एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट (पानी से नमक हटाने वाले संयंत्र) पर हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई थी।

Kuwait Flight to Kochi: ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने हमला कर दिया था, इसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है और इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव पनपा हुआ है। मासूमों की जान जा रही है, फ्लाइट रद्द हो रही हैं, महंगाई बढ़ रही है। हर प्रकार से यह युद्ध जनता को नुकसान पहुंचा रही है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि कुवैत में हाल ही में अलग-अलग कारणों से जान गंवाने वाले 20 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे।

कुवैस से भारत आए 20 शव, प्लेन में केवल डेड बॉडीज, कोई यात्री नहीं; जानें क्या है पूरा मामला

कुवैस से भारत आए 20 शव, प्लेन में केवल डेड बॉडीज, कोई यात्री नहीं; जानें क्या है पूरा मामला

मृतकों में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मुथुकुलथुर के रहने वाले 37 वर्षीय संथानासेल्वम कृष्णन भी शामिल थे, जिनकी एक वॉटर डिसैलिनेशन प्लांट (पानी से नमक हटाने वाले संयंत्र) पर हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई थी। बाकी 19 लोगों की मौत अलग-अलग घटनाओं और प्राकृतिक कारणों से हुई थी, लेकिन क्षेत्रीय संघर्ष के चलते उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने में देरी हो गई थी। बता दें कि इस प्लेन में केवल शव थे, यह कोई यात्री फ्लाइट नहीं थी।

End of Feed