देश

पति को घर पर मृत देख 17वीं मंजिल से कूदी पत्नी...बचपन के दोस्त थे, परिवार को नहीं थी शादी की भनक, क्या बनी मौत की वजह?

Bengaluru Techie Couple Suicide Case: पुलिस ने बताया कि पति के पास से बरामद सुसाइड नोट में डिप्रेशन और वैवाहिक कलह का जिक्र था। हालांकि, आत्महत्या के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो पाएगी।

Image

पति को घर पर मृत देख 17वीं मंजिल से कूदी पत्नी...बचपन के दोस्त थे, परिवार को नहीं थी शादी की भनक, क्या बनी मौत की वजह?

Techie Couple Suicide: कनार्टक से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने सुसाइट कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेलंगाना के एक जोड़े ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, 31 साल की एक महिला ने एक रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने ऐसा तब किया जब उसे अपार्टमेंट के अंदर अपने 32 साल के पति का शव मिला।

पुलिस के मुताबिक, यह जोड़ा मूल रूप से तेलंगाना के सिद्दिपेट का रहने वाला था और बेंगलुरु में अलग-अलग प्राइवेट कंपनियों में टेक प्रोफेशनल के तौर पर काम करता था। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस जोड़े के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

यह घटना सोमवार को तब सामने आई, जब महिला रात करीब 9:45 बजे घर लौटी और उसने देखा कि अपार्टमेंट का दरवाजा अंदर से बंद है। जब बार-बार कोशिश करने के बाद भी उसके पति ने कोई जवाब नहीं दिया, तो महिला ने पड़ोसियों और अपार्टमेंट के सिक्योरिटी स्टाफ से मदद मांगी।

शव देख बाहर की तरफ भागी पत्नी

कोथानूर पुलिस इंस्पेक्टर एच.आर. मंजूनाथ ने बताया, 'दरवाजा जबरदस्ती खोले जाने के बाद, कमरे में पति का शव मिला।' पुलिस ने बताया कि यह दृश्य देखने के कुछ ही मिनटों के भीतर, महिला बाहर भागी और अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंस्पेक्टर ने बताया, 'हमें पति के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने डिप्रेशन और वैवाहिक कलह का जिक्र किया है। हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा।' पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शव परिवार वालों को सौंप दिए गए। इंस्पेक्टर ने आगे बताया, 'यह जोड़ा बचपन का दोस्त था और उन्होंने 2024 में अपने परिवार वालों को बिना बताए शादी कर ली थी।'

इंस्पेक्टर ने कहा, 'हमने अप्राकृतिक मौत के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है कि पति ने आत्महत्या की और पत्नी ने सदमे में आकर, उसके कुछ ही देर बाद यह जानलेवा कदम उठा लिया।'

आत्महत्याओं पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाला हो सकता है। हालांकि, आत्महत्याओं को रोका जा सकता है। भारत में आत्महत्या रोकने के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित) का 011-23389090 और स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित) का 044-24640050।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article