देश

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों ने कठुआ में दो आतंकवादियों को मार गिराया

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए मुठभेड़ में एक आतंकवादी घायल हो गया।

Image

एक अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया है (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • उधमपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए
  • मुठभेड़ में एक आतंकवादी घायल हो गया है
  • बीएसएफ ने कहा कि जवान हाई अलर्ट पर हैं

J&K Encounter: सेना के विशेष बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में एक अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सूत्रों ने बताया कि अभियान जारी है। इस अभियान में सेना की 1 पैरा, 22 गढ़वाल राइफल्स और केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) शामिल हैं।

11 सितंबर की सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान घायल हो गया, भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ ने कहा कि जवान हाई अलर्ट पर हैं। यह सीमा लगभग 3,323 किलोमीटर तक फैली है, जो दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित करती है, जिनमें तनाव और सुरक्षा चुनौतियों का स्तर अलग-अलग है।

जन संपर्क अधिकारी रक्षा जम्मू के अनुसार, विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कठुआ में एक अभियान शुरू किया गया और कठुआ-बसंतगढ़ सीमा पर आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया गया, गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से तीन चरणों में मतदान होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article