दिल्ली में कोहरे का कहर, IGI पर 400 से अधिक उडानें हुईं लेट, कई फ्लाइट कैंसिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 5, 2025, 12:13 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे अभूतपूर्व नौ घंटे तक दृश्यता शून्य रही। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि इस मौसम में पहली बार इतने लंबे समय तक कोहरा छाया रहा। अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 रेलगाड़ियां विलंब से चलीं, जबकि 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, 400 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12:15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 13 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण 45 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।

igi

कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स रद्द (फाइल फोटो)

End of Feed