देश

शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR, छाई घने कोहरे की परत; कई उड़ानें हुई लेट

दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। घने कोहरे कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुई है। यात्रियों को उड़ानों की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Image

घने कोहरे के कारण कई उड़ानें हुई लेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने से शनिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ाने फिर से प्रभावित हुई है। कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर शून्य हो गई। बता दें, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रतिदिन लगभग 1300 उड़ानों का परिचालन करता है। इस बीच इंडिगो ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली उड़ानें कुछ समय के लिए रोक दी गई हैं। इंडिगो ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रस्थान और आगमन वर्तमान में रोक दिए गए हैं। एयरलाइन ने यह भी कहा कि दोबारा शुरू होने पर भी, हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ के कारण उड़ानों में देरी हो सकती है। एयर इंडिया ने भी कहा कि कि दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण खराब दृश्यता उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है।

देश के कई एयरपोर्ट पर विजिविलिटी हुई शून्य

इस बीच IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे कारण देश के कई एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पालम हवाई अड्डा, सफदरजंग हवाई अड्डा, श्रीनगर हवाई अड्डा, अमृतसर हवाई अड्डा, आगरा हवाई अड्डा, हिंडन एयरपोर्ट, लखनऊ हवाई अड्डा, पठानकोट हवाई अड्डा, चंडीगढ़ हवाई अड्डा, ग्वालियर हवाई अड्डा, बेंगलुरु हवाई अड्डा और पटना हवाई अड्डे पर दृश्यता शून्य है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article