देश

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच में एंटीबायोटिक का इंजेक्शन दिए जाने के बाद 19 बच्चे बीमार

neemuch 19 children fall sick: नीमच के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने पुष्टि की कि दो से चार वर्ष उम्र के कुछ बच्चों की तबीयत शुरू में खराब हो गई थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

neemuch 19 children fall sick: मध्य प्रदेश के नीमच जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में इलाज करा रहे कम से कम 19 बच्चों की तबीयत शनिवार को उस वक्त बिगड़ गई जब उन्हें कथित तौर पर एंटीबायोटिक के इंजेक्शन दिए गए। उनके परिवार के सदस्यों ने यह दावा किया है।अधिकारियों ने शनिवार रात को बताया कि बच्चों की हालत सामान्य है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल ने बताया, 'दो से चार साल की उम्र के बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन (आर सेफ्ट्रिएक्सोन आईपी) दिया गया था। इनमें से कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस बात की जांच की जा रही है कि इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी या कोई और कारण है।'

घटना के विरोध में बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना के विरोध में बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदारों के विरोध प्रदर्शन के बाद नीमच से वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ने कहा कि बच्चों की सेहत अब सामान्य है। परिजनों ने बताया कि कम से कम तीन परिवार अपने बच्चों को निजी अस्पताल ले गए, जबकि कुछ बच्चों का जिला अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है।

'एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई'

एक रिश्तेदार मोहम्मद रशीद ने दावा किया कि एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिए जाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई। अपर जिला कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, एसडीएम ममता खेड़े, तहसीलदार संजय मालवीय, सिविल सर्जन महेंद्र पाटिल और अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और बच्चों के परिवार के सदस्यों को समझाने की कोशिश की। इस बीच, एसडीएम ने कहा कि इंजेक्शन को जांच के लिए भेज दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article