BRICS Summit: 'बगीचे और जंगल में दुनिया बांटने की कोशिश', पुतिन का पश्चिमी देशों पर हमला; PM मोदी संग दिखा नया ग्लोबल साउथ

BRICS Summit: नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत की अध्यक्षता में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित सदस्य देशों के नेताओं का स्वागत किया। सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों की औपनिवेशिक मानसिकता और प्रतिबंधों की राजनीति पर तीखा प्रहार किया।

BRICS Summit: भारत की मेजबानी में राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बहुपक्षीय मंच पर दुनिया भर के शीर्ष नेताओं का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान तमिलनाडु के ऐतिहासिक रामनाथस्वामी मंदिर की पृष्ठभूमि ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर खूबसूरती से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष और वैश्विक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

Putin and pm modi meeting

राष्ट्रपति पुतिन की BRICS से जुड़ी मुख्य बातें (Photo: ANI/PTI)

सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों के रवैये पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पुरानी औपनिवेशिक मानसिकता वाले देश एक बहुध्रुवीय (Multipolar) दुनिया के निर्माण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन के मुताबिक, कुछ ताकतें दुनिया को ‘सुंदर बगीचे’ और ‘जंगली जंगल’ में बांटने का प्रयास कर रही हैं। वे नए उभरते प्रतिस्पर्धियों को दबाने के लिए टैरिफ वॉर, अवैध प्रतिबंधों और ब्लैकमेलिंग जैसे हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार कर इसमें 'ग्लोबल साउथ' के विकासशील देशों को शामिल किया जाना चाहिए।

End of Feed