दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 11, 2026, 08:53 AM IST

दान पेटी से नकद चोरी और अनियमितताओं के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की जांच के आधार पर पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Ram Mandir CEO: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान के पैसों में घपले और हेरफेर के मामले के बाद ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, नया सीईओ चुनने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 18 उम्मीदवार अयोध्या पहुंच चुके हैं। ट्रस्ट द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल इन उम्मीदवारों के इंटरव्यू ले रहा है।

Ram mandir daan scam

राम मंदिर CEO के लिए आज से इंटरव्यू

चंपत राय का इस्तीफा और नए बदलाव

दान में गबन और चोरी के आरोप लगने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया। पूर्व आरएसएस (RSS) प्रचारक और सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव नियुक्त किया गया है।

End of Feed