18 महीने की माहिरा अब इस दुनिया में नहीं, लीवर-किडनी डोनेट कर कई परिवारों को दे गई खुशी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 13, 2022, 07:44 AM IST

कहते हैं कि कुछ लोग नाम कमाने के लिए आते हैं, कुछ अलग करने के लिये पैदा होते हैं। 18 महीने की माहिरा उनमें से एक थी।

माहिरा अब इस दुनिया में नहीं है। उम्र महज 18 महीने लेकिन नाम बहुत बड़ा। आखिर नाम बड़ा भी क्यों ना हो। वो खुद तो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है लेकिन कई घरों में खुशी बिखेर गई। बालकनी से गिरने के बाद माहिरा को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। हरियाणा के मेवात की रहने वाली माहिरा 6 नवंबर को बॉलकनी से गिर गई थी और उसे इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। माहिरा को बेहोशी के हालात में भर्ती कराया गया था। 11 नवंबर को उसे ब्रेन डेड घोषित किया गया।

mahira

हरियाणा के मेवात की रहने वाली थी माहिरा

लीवर, किडनी, कॉर्निया किया डोनेट

End of Feed