इंडिया गठबंधन के 17 दलों ने की आगे की रणनीति पर चर्चा, अब मंथन करेंगे प्रमुख नेता, जल्द तय होगी तारीख

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 7, 2023, 06:36 AM IST

INDIA Alliance Meeting: गठबंधन के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता के चलते अब संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक हुई है। प्रमुख नेताओं की बैठक इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगी।

INDIA Alliance Meeting: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगे झटके के बाद अब उसने विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम शुरू कर दी है। अब नजर 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन से मुकाबला करने पर है। इसी मुहिम के तहत विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में बैठक की जिसमें संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी। यह बैठक इस महीने संभावित है।

Kharge and Rahul

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी (File photo)

खरगे बोले, जल्द बैठक की तारीख होगी तय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं की एक संसदीय रणनीति बैठक 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि हम सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए इस सत्र के बाकी हिस्से में जनता के मुद्दे उठाएंगे। सभी दलों के नेताओं के परामर्श से जल्द ही इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक की तारीख तय की जाएगी। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।

End of Feed