एक के बाद एक राज्यों में बागी हो रहे हैं कांग्रेसी! अब झारखंड के 12 विधायक भड़के, आलाकमान से मिलने दिल्ली रवाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 11:41 PM IST

Jharkhand Congress MLA: कांग्रेस के नाराज विधायकों की मांग है कि चंपई सोरेन कैबिनेट में उनकी पार्टी से जिन चार लोगों को मंत्री बनाया गया है, उन्हें हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जाए।

Jharkhand Congress MLA: कांग्रेस इस समय कई राज्यों में चुनौतियों से जूझ रही है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कहीं उसके सहयोगी कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं तो कहीं उसके नेता, बीजेपी का दामन थाम ले रहे हैं। जिस झारखंड में कांग्रेस और झामूमो गठबंधन सरकार बचाने में कामयाब रही थी, वहां कांग्रेस के सामने एक नई मुसीबत उठ खड़ी हुई है। चंपई सोरेन सरकार के कांग्रेस कोटे वाले मंत्रियों के नामों पर कांग्रेस के ही 12 विधायक नाराज हो गए हैं। मीडिया के सामने खुलकर बोलने के बाद ये विधायक अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

End of Feed