24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 529 नए मामले, JN.1 वायरस के 40 केस, रहें सावधान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 27, 2023, 02:57 PM IST

Corona virus in India: नए वेरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद संक्रमण फिर से बढ़ गया है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

Covid-19 Updates: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 529 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे देश में सक्रिय संक्रमण की संख्या 4,093 हो गई है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में तीन नई मौतें हुईं, दो कर्नाटक में और एक गुजरात में। इस बीच, कोविड-19 का सब-वेरिएंट जेएन.1 के 40 और मामले दर्ज किए गए, जिसके साथ 26 दिसंबर तक देश भर में नए वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 109 हो गई।

Covid19

बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

गुजरात में 36 नए मामले

आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए हैं। सब-वेरिएंट के ज्यादातर मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। 5 दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन नए वेरिएंट के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद संक्रमण फिर से बढ़ गया है।

End of Feed