हर हर महादेव के लगेंगे जयकारे, कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का हुआ चयन, इस रास्ते करेंगे सफर

Kailash Mansarovar Yatra: विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हजार श्रद्धालुओं का चयन किया, जो लिखुलेख और नाखुला दर्रों के रास्ते सफर करेंगे।

  • Kailash Mansarovar Yatra: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लिपुलेख और नाथुला दर्रों के रास्ते होने वाली आगामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हजार तीर्थयात्रियों का चयन किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तीर्थयात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित लॉटरी निकालकर श्रद्धालुओं का चयन किया।
  • हर जत्थे में होंगे 50 श्रद्धालु

  • kailash mansarovar yatra

    कैलाश मानसरोवर यात्रा

    विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, कंप्यूटर आधारित और जेंडर बैलेंस को ध्यान में रखकर की गई। चुने गए 1000 श्रद्धालुओं को 20 जत्थों में बांटा गया है, जिनमें प्रत्येक दल में 50 श्रद्धालु होंगे।

  • कब शुरू होगी यात्रा

  • मानसरोवर यात्रा जून 2026 में शुरू होकर अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालु चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र स्थित पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन करेंगे, जिसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है।

  • विदेश मंत्रालय ने बताया कि लिपुलेख और नाथुला दोनों मार्ग पूरी तरह से वाहनों के चलने लायक हो चुके हैं, जिससे यात्रियों को बहुत कम पैदल यात्रा करना पड़ेगा। चुने गए तीर्थयात्री 20 जत्थों में यात्रा करेंगे; हर जत्थे में 50 तीर्थयात्री होंगे, जो लिपुलेख और नाथुला दर्रों के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेंगे।

  • आसान हुआ सफर

  • लिखलेख और नाथुला दर्रे के रास्ते होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा अब आसान हो गई, क्योंकि यह रास्ते वाहनों के चलने लायक हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा। आपको बता दें कि जन श्रद्धालुओं के नाम का चयन हुआ है, उन्हें ईमेल और एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी भेजी गई है।

  • End of Feed