आम आदमी पार्टी का जब केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने गठन किया, तब ये लोग बड़े बंगलों, गाड़ियों, वीवीआई कल्चर के खिलाफ थे, भाषण देते थे। विरोधी नेताओं पर आरोप लगाते थे, लेकिन जब सत्ता में आए तो ये बातें आप के नेता भूलते दिख रहे हैं।
अब आपको सीएम अरविंद केजरीवाल का वो हलफनामा दिखाते हैं, जिसकी चर्चा सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है। ये हलफनामा 7 जून 2013 का है। जब सीएम केजरीवाल पहली बार दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
तब केजरीवाल ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर दिल्ली की जनता के नाम एक शपथ पत्र जारी किया था। इस शपथ पत्र में केजरीवाल ने 7 प्रतिज्ञा ली थी। जिसमें तीसरी प्रतिज्ञा थी कि वो कभी बड़ा बंगला नहीं लेंगे। आम आदमी के तरह ही सामान्य घर में रहेंगे। लेकिन अब हालात क्या है आप खुद देख रहे हैं... सीएम आवास के सिर्फ रेनोवेशन में 45 करोड़ खर्च हुए हैं।
